फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman's statement will be done after treatment: police station chief

उपचार के बाद महिला के होंगे बयान : थानाध्यक्ष

Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Woman's statement will be done after treatment: police station chief
कोंच। पत्नी को कुएं में धक्का देने के मामले में थानाध्यक्ष नदीगांव उमाकांत ओझा का कहना है कि फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है। शीघ्र ही उसके बयान लिए जाएंगे और जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खुटैला निवासी सियाराम दो माह पूर्व बिहार प्रांत से 28 वर्षीय वंदना से हुई थी। मंगलवार की सुबह नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया के पास खलिहान में स्थित एक पुराने कुएं के अंदर वंदना के चीखने की आवाज सुनाई दी थी। ग्रामीणों ने कुएं के अंदर झांक कर देखा तो उसमें वंदना कमर तक पानी में डूबी खड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी थी जिसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा ने मौके पर पहुंचकर चारपाई रस्सी आदि के सहारे वंदना को बाहर निकाला था। सिर में चोट आने के चलते उसे नदीगांव सीएचसी ले जाया गया था। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इस मामले में वंदना ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पति सियाराम ने ही उसे कुएं में धकेल दिया था। जबकि पति का कहना है कि सोमवार को वह पत्नी को साथ लेकर कोंच गया हुआ था और शाम को वापस घर लौटते समय रास्ते में वह लघुशंका करने लगा था तभी पत्नी मौके से गायब हो गयी थी और वह कुएं में कैसे गिरी कुछ नहीं जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed