{"_id":"6410bef4c67d4c9f1d0d5d14","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-orai-news-c-12-1-122564-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइक से गिरकर महिला की मौत
Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ठेकेदार के साथ बाइक से लौट रही महिला गिरने से गंभीर घायल हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी विमला (58) पत्नी आसाराम मजदूरी करती है। सोमवार की शाम मजदूरी करने के बाद वह ठेकेदार के साथ बाइक से घर लौट रही थी। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गल्ला मंडी के पास वह असंतुलित होकर बाइक से गिर गई। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से तीन पुत्रियों व एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से ठेकेदार गायब है।