फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman burnt to death, accused of dowry death

महिला की जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 18 Apr 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt to death, accused of dowry death
मृतका रोशनी की फाइल - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। संदिग्ध हालात में महिला आग से झुलस गई। परिजनो ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी सुंदरलाल की 26 वर्षीय पत्नी रोशनी रविवार सुबह संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आ गई। चीखने-चिल्लाने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए उसे डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर रोशनी के पिता बृजभान निवासी बंधौली थाना चिकासी हमीरपुर परिजनों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी सात साल पहले की थी। उसके पांच वर्ष की बेटी शिवन्या व तीन बर्षीय पुत्र शिवांग है। आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है कि सास-ससुर, दो जेठ व दो जेठानियों ने मिलकर बेटी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई है। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed