फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman arrested in fake birth certificate case

Jalaun News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र प्रकरण में महिला गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested in fake birth certificate case
रामपुरा। सीएचसी से फर्जी प्रसव दिखाकर जन्म प्रमाणपत्र जारी कराने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औरैया जिले के अछल्ला के चिमकनी विनीता ने अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी प्रसव दर्शाकर जन्म प्रमाणपत्र बनवा लिया था। इस प्रमाणपत्र को उसने पति रोहित के खिलाफ न्यायालय में चल रहे मुकदमे में प्रस्तुत किया था। रोहित ने मामले की शिकायत सीएमओ से की थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 29 नवंबर 2025 के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तत्कालीन सीएमओ डॉ. डीके भिटौरिया की जांच में चार लोग दोषी मिले थे। सीएमओ के निर्देश पर रामपुरा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप राजपूत ने थाना रामपुरा में आशा कार्यकर्ता उमकांती निवासी भिटौरा, स्टाफ नर्स विमलेश कुमारी, विनीता और अनमोल प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरा थानाध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी प्रसव दिखाकर जन्म प्रमाणपत्र जारी कराने के आरोप में विनीता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed