फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife's life was taken for not giving food for three days

तीन दिन से खाना न देने पर ली थी पत्नी की जान

Wed, 24 Jun 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Wife's life was taken for not giving food for three days
हत्यारोपी पति प्रमोद - फोटो : ORAI
उरई। रेढ़र थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पत्नी की हत्या करने वाले पति प्रमोद को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्राली का धुरा भी बरामद कर लिया है। प्रमोद का कहना है कि पत्नी तीन दिन से खाना नहीं दे रही थी। गुस्से में आकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

सोमवार की रात रेढ़र थाना क्षेत्र के डाबर (खोड़) गांव में पति प्रमोद व पत्नी भूरी (30) के बीच सोमवार की रात किसी बात पर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि प्रमोद ने भूरी के सिर पर ट्रैक्टर ट्राली के धुरा मार दिया। कई वार करने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रमोद वहां से भाग गया। सूचना पर मंगलवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अशोक कुमार व फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल भी की। सीओ संजय शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी प्रमोद को कुठौंदा के गंदानाला के पास से मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ ने प्रमोद ने बताया कि वह लॉकडाउन के चलते वह तकरीबन डेढ़ माह पहले ही घर आया था। पत्नी बच्चों के साथ एक माह पहले मायके गई हुई थी। जबसे वह लौटी तब से रोजाना किसी न किसी बाद पर विवाद हो जाता था? तीन दिनों से जब पत्नी ने खाना नहीं दिया तो उसका पारा चढ़ गया। सोमवार की रात विवाद के बाद आवेश में आकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के भाई महावीर पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम पिरौली थाना सेवड़ा मध्यप्रदेश की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर प्रमोद को जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी झगड़े के चलते वारदात से दो दिन पूर्व ही प्रमोद के पिता भी घर छोड़कर ससुराल रहने चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed