फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife arrested for abetting husband's suicide

Jalaun News: पति को खुदकुशी के लिए उकसाने में पत्नी गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 27 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Wife arrested for abetting husband's suicide
जालौन। दस दिन पूर्व युवक के खुदकुशी करने के मामले में मृतक के पिता ने बहू और मायके के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम धंतौली में बलवान सिंह ने 18 मार्च की रात गांव के बाहर सैयद बाबा की मजार के कमरे में रस्सी से लटककर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पिता मंगल सिंह ने पुलिस को बताया था कि बलवान की पत्नी आरती देवी उसके साथ नहीं रहती थी। मायके के लोगों के साथ मिलकर उसके पुत्र को परेशान करती रहती थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि घटना के दिन पुत्रवधू आरती, उसके भाई दीपक निवासी बुद्धपुरा लहार, भिंड मध्य प्रदेश ने अपने दोस्त विकास श्रीवास्तव के साथ मिलकर पहले बेटे को अपमानित किया और फिर डरा-धमकाकर आत्महत्या करने के लिए भी प्रेरित किया। इससे क्षुब्ध होकर बेटे ने उसी रात खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी आरती को दीनदयाल उपाध्याय चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed