फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When the rioters clashed with the police, they opened fire

Jalaun News: दंगाई पुलिस से भिड़े तो फायरिंग कर लिया मोर्चा

Mon, 08 Apr 2024 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 08 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
When the rioters clashed with the police, they opened fire
कालपी। आगामी लोकसभा चुनाव व त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने मुन्ना फुल पावर चौराहे पर बलवा को कंट्रोल करने के लिए मॉकड्रिल किया। इसमें पुलिस की दो टीमें बनाई गईं इसमें एक टीम दंगाइयों और दूसरी पुलिस की थी। मॉकड्रिल में पुलिस के जवानों को विपरीत परिस्थिति में शांति व्यवस्था बहाल करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

नगर के मुन्ना फुल पावर चौराहे पर सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी के नेतृत्व में दंगाइयों से निपटने के लिए मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। चौराहे पर एक तरफ पुलिस के जवान थे, तो दूसरी ओर पुलिस के जवान दंगाई बनकर खड़े थे। थोड़ी ही देर में दंगाइयों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस और दंगाइयों में झड़प होने लगी। इस पर पुुलिस ने फायरिंग कर मोर्चा संभाला, इसमें तीन दंगाई घायल हो गए। रिहर्सल में गोलियों की आवाज सुन आसपास के इलाके में सन्नाटा छा गया। सीओ ने बताया कि आगामी चुनाव एवं त्योहार को लेकर आम जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए पुलिस ने दंगा नियंत्रण के लिए टीम के साथ अभ्यास किया है।
विज्ञापन

बलवा से निपटने के लिए पुलिस ने की दंगा नियंत्रण रिहर्सल

जालौन। लोकसभा चुनाव और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। अराजक तत्वों और दंगा बलवा आदि से निपटने के लिए छत्रसाल इंटर कॉलेज के मैदान में दंगा नियंत्रण रिहर्सल का अभ्यास किया। छत्रसाल मैदान में दंगा नियंत्रण रिहर्सल में एक ओर से पुलिसकर्मियों ने दंगाइयों की भूमिका निभाई तो दूसरी ओर से दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस तैयार थी। मैदान के एक छोर से बलवा करने वाले घुस आए और माहौल खराब करते हुए नारेबाजी करने लगे। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और उन पर पानी की बौछारों और लाठियां चटकाकर तितर-बितर करने का प्रयास किया गया। उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद भी भीड़ न हटने पर उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भीड़ पर हवाई फायरिंग की गई। जिसमें कुछ बलवाई घायल हो गए। बलवाइयों को घायल होते देख भीड़ मौके से भाग गई। पुलिस ने घायल बलवाइयों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ रामसिंह के नेतृत्व में कोतवाल विमलेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, एसएसआई शीलवंत सिंह, एसआई अमर सिंह, अनिल कुमार राणा, गोविंद सक्सेना आदि ने दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed