फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When a stone was hit on JCB, the glass broke, nozzle

जेसीबी पर पत्थर मारा तो शीशे टूटे, नोकझोंक

Fri, 05 Feb 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
When a stone was hit on JCB, the glass broke, nozzle
नगर पालिका की जेसीबी मशीन का टूटा शीशा - फोटो : ORAI
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में जल भराव की समस्या दूर करने के लिए लिए पहुंची नगर पालिका की टीम की जेसीबी पर किसी ने पत्थर मार दिया। इससे उसके शीशे टूट गए। इसके बाद बाशिंदों व पालिका के कर्मियों में तीखी नोकझोंक हुई। बताते हैं कि मामला वादविवाद से हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली लाई। हालांकि समाचार लिखे जाने पर अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। दूसरी ओर कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चुर्खी बाईपास व ऑफीसर कालोनी की ओर से आने वाला पानी शहर के चुर्खी रोड शराब ठेका के सामने भर जाता है। मोहल्ले के कई घरों में भी यह गंदा पानी घुस जाता है। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर पांच दिन पहले मोहल्ले के परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया था। साथ ही उच्चधिकारियों को प्रार्थनापत्र भी सौंपा था।
विज्ञापन

इस पर गुरुवार की दोपहर पालिका ईओ संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील शुक्ला, तहसीलदार धर्मवीर, सभासद भगवती यादव व कर्मचारियों के साथ जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और संजीव कुमार खरे की बाउंड्रीवाल जेसीबी से तोड़ दी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों में किसी ने जेसीबी मशीन पर पत्थर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी के शीशे टूटने से वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में वार्ता जारी थी। अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। नगर पालिका ईओ संजय कुमार का कहना है कि इस मोहल्ले में जल भराव की समस्या है।

परेशान लोगों ने मुुख्यमंत्री पोर्टल व तहसील दिवस सहित उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। वहीं एड. संजीव कुमार का कहना है कि अधिकारियों ने प्लाट पर स्टे लिया था, इसके बाद भी अधिकारियों ने उनकी बाउंड्रीवाल तोड़ दी। उनका आरोप है कि पालिका ईओ भू माफिया को लाभ पहुंचाना चाहते है। वहीं कोतवाल का कहना है कि तहरीर के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed