फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Weather and insect killing, reduced yields

मौसम और कीट की मार, घटी पैदावार

Sat, 25 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 25 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Weather and insect killing, reduced yields
खेत में ट्रैक्टर थ्रेसर से फसल की मड़ाई करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
किसान इन दिनों खेती के कार्य में व्यस्त हैं। अक्तूूबर माह में दलहनी फसलों की बुवाई के बाद फरवरी के अंत तक लगभग 5 माह में मटर, मसूर, चना की फसलें तैयार हो जातीं हैं इसके बाद कटाई और मड़ाई का कार्य होता है। इसके लिए किसान ट्रैक्टर-थ्रेसर आदि का सहारा लेते हैं। इस बार दलहनी फसलों की पैदावार में गिरावट आई है। इससे किसानों की लागत भी नहीं
विज्ञापन


निकल पा रही हैं। किसानों का कहना है कि इस बार भी मौसम दगा दे गया और दलहनी की फसलों में कीट लगने के कारण भी पैदावार में कमी आई है। विडंबना ये भी है जब फसल हरी होती है तो इनके भाव मंडी में अच्छे खासे होते हैं। फसल तैयार हो जाती है तो मंडियों में इनके भाव घटने लगते हैं। किसान मदन सिंह, बृजकिशोर, उम्मेद अली, मिथलेश कुमार, विनोद
विज्ञापन


कुमार, रामकुमार, महेश कुमार आदि का कहना है कि गुरुवार को मसूर के भाव 4100 रुपये प्रति क्विंटल थेे। जब कुछ किसान मसूर लेकर मंडी पहुंचे तो मसूर का भाव 3700 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति क्विंटल के हिसाब से खुला। किसानों ने फसल घर वापिस लाने की बजाय मजबूरन घाटा खाकर आढ़तियों बेच दी। किसानों की मानें तो एक तो मौसम के अचानक बदलाव ने फसल पर विपरीत असर डाला, ऊपर से कीड़ा भी लग गया। ऐसे में पैदावार उम्मीद से ज्यादा गिर गई। ऐसे में लागत भी निकलती नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed