फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,SDM,electric,palika,colony

बिजली पानी की समस्या को लेकर दिया धरना

Sun, 18 Jul 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
water,SDM,electric,palika,colony
कालपी। नगर की कांशीराम कालोनी के लोग विद्युत व पेयजल की समस्या को लेकर आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने विधायक के जनसंपर्क कार्यालय व पालिकाध्यक्ष के आवास के बाहर क्रमश धरने पर बैठे गए। इस दौरान बड़ी संख्या में कालोनी की महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

नगर के आलमपुर मोहल्ले में स्थित कांशीराम कालोनी में लोगों को आवास तो मिल गए हैं पर मूलभूत समस्याएं उनका पीछा नही छोड़ रही। जिनको लेकर रविवार को कांशीराम कालोनी के लोग विधायक के जनसंपर्क कार्यालय के बाहर पहुंचे। कार्यालय में विधायक के न मिलने पर आक्रोशित लोग विधायक के कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि हम लोग कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत व पानी की व्यवस्था न होने की शिकायत कर चुके है। पर कोई सुनवाई नहीं हुई। लाइट न होने से शाम होते ही पूरी कालोनी मे अंधेरा छा जाता है। जिससें अंधकार में हम लोगों को रहने पर विवश होना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर हम लोग एसडीओ से भी मिले पर कोई समाधान नहीं हुआ। इस कारण हम लोगों को अंधकार में अपना जीवन यापन करना पड़ रहा हैं। पानी की टंकी तो बनी है पर कालोनी के किसी भी भाग में पानी नहीं आता। इस कारण पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। लगभग एक घंटे बाद कालोनी के लोग चेयरमैन के घर के बाहर धरने पर बैठ गए। चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने आश्वासन देते हुए कहा कि एक या दो दिन में कालोनी में बिजली कनेक्शन करा दिया जाएगा। आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त करते हुए लोगों ने कहा कि अगर आपूर्ति नहीं आई तो दोबारा धरना देने पर विवश होंगे। इस मौके पर परशुराम वर्मा, रूपराम अहिरवार, सन्नो देवी, महेंद्र पाल, मुन्ना, शहीद खान, शकुंतला देवी, राजू, शारिक, अशोक महेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed