{"_id":"6281405a25d0203af10e5299","slug":"water-home-doctor-acaunt-hot-orai-news-knp696973984","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान ने तोड़ा 34 साल का रिकार्ड, पारा पहुंचा 49 डिग्री, सड़कों पर छाया सन्नाटा पप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान ने तोड़ा 34 साल का रिकार्ड, पारा पहुंचा 49 डिग्री, सड़कों पर छाया सन्नाटा पप
विज्ञापन
उरई। भीषण गर्मी ने रविवार को 34 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आलम यह था कि सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया और दोपहर के समय लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
पिछले दस दिनों से जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा है। 45 से 47 डिग्री के बीच चल रहा पारा रविवार को 49 डिग्री तक पहुंच गया। भीषण गर्मी में लोग झुलसते नजर आए। सुबह आठ बजे से ही सड़कें गर्म हो गई और दस बजे से लू के थपेड़े चलने लगते हैं। ज्यों ज्यों धूप तेज हुई, गर्मी और बढ़ने लगीं। दोपहर एक बजे तो शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी का एहसास हुआ। इसका असर सड़कों और घरों से बाहर निकलने वालों पर पड़ा।
भीषण गर्मी के कारण घरों में रखा पानी भी खोलने लगा। पंखा, कूलर और एसी भी गर्म हवा फेंकने लगे। रात का तापमान भी 30 डिग्री के आसपास रहा है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती के कारण भी लोगों को दिक्कत हो रही है। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासतौर पर दोपहर 12 से तीन बजे तक घरों से न निकलने की नसीहत दी है। मौसम वैज्ञानिक पुरुषोत्तम कुशवाहा का कहना है कि इस बार रिकार्डतोड़ गर्मी पड़ रहा है। उन्होंने स्वीकारा कि अभी और गर्मी पड़ेगी। हालांकि मानसून भी जल्दी आएगा।
विज्ञापन
-------------------
भीषण गर्मी में नहीं खुले सार्वजनिक प्याऊ
जालौन। गर्मी के मौसम में पारा दिन पर दिन चढ़ रहा है। गर्मी के मौसम में लोगों को सबसे अधिक प्यास सताती है। इस मौसम में लू से बचने के लिए और गले को तर करने के लिए शीतल जल की आवश्यकता होती है। नगर के मुख्य बाजार सब्जी मंडी, देवनगर चौराहा, दीनदयाल उपाध्याय चौराहा समेत तमाम सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका प्रशासन अथवा सरकारी रुपये लेकर समाजसेवा करने वाली किसी भी समाजसेवी संस्था ने अभी तक नगर में सार्वजनिक प्याऊ खोलने की व्यवस्था नहीं की है। समाजसेवी विपुल दीक्षित, अनुराग बहरे, पुष्पेंद्र यादव आदि ने प्रशासन से शीतल जल के सार्वजनिक प्याऊ खुलवाने की मांग की है। (संवाद)