{"_id":"6776dc2bae30297fb303ee48","slug":"waiting-for-a-permanent-house-since-15-months-solution-is-happening-only-on-paper-orai-news-c-224-1-ori1005-124096-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 15 माह से पक्के घर की आस, कागजों पर हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 15 माह से पक्के घर की आस, कागजों पर हो रहा समाधान
Fri, 03 Jan 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
उरई। 15 महीने पहले डीएम के यहां से आवंटित कालोनी पर कब्जे के लिए आसिया घूम रही है। हर तहसील दिवस, नगर पालिका व थाने में चक्कर लगा चुकी है। लेकिन अब तक उसे आवास पर कब्जा नहीं मिल सका है।
19 अक्तूबर 2023 में आसिया सहित गरीबों को कांशीराम कालोनी में आवास आवंटित हुए थे। इसमें करीब 14 लोगों को कब्जा मिल गए हैं, लेकिन आसिया के आवास पर पहले से ही कोई कब्जा किए है। आवास खाली कराने के लिए उसने पहले स्वयं कब्जाधारक से मिन्नतें की। जब उसने नहीं सुनीं तो पीड़ित ने नगर पालिका व तहसील के चक्कर लगाना शुरू किए।
15 महीने में करीब 50 से अधिक शिकायत पीड़ित सीएम से लेकर डीएम और नगर पालिका, कोतवाली सभी जगह कर चुकी है। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। पीड़ित ने बताया कि वह कच्चे घर में रहकर सर्दी, गर्मी काट रही है। उसका आरोप है कि जब भी अधिकारियों के पास जाते हैं तो आश्वासन दिया जाता है कि समाधान हो जाएगा। कई बार तो नगर पालिका में अधिकारी भगा चुके हैं। अधिकारियों ने ही उसे रहने के लिए आवास आवंटित किया है। अब कब्जा दिलाने से अधिकारी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएलटीसी अनुज पालीवाल कहते हैं कि इसकी शिकायत आई है। कब्जा छुड़ाने के लिए शनिवार को नोटिस आवास पर लगाया जाएगा। उसके बाद पीड़ित को कब्जा दिलाया जाएगा।