फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   vivaadit jagah devee moorti rakhane se gaanv mein tanaav

विवादित जगह देवी मूर्ति रखने से गांव में तनाव

Tue, 20 Oct 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
vivaadit jagah devee moorti rakhane se gaanv mein tanaav
माधौगढ़(जालौन)। सुल्तानपुरा पंचायत भवन की विवादित जगह पर गांव के लोगों ने देवी मूर्ति रख दी। इससे दो पक्षों में तनाव बढ़ने लगा। जानकारी पर एसडीएम सालिकराम, कोतवाल बीएल यादव मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने देवी मूर्ति विवादित जगह से हटवा दी। एसडीएम ने कोतवाल को गांव में गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुल्तानपुरा में पंचायत भवन का निर्माण होना था। एसडीएम ने सितंबर माह में भूमि पूजन कर दिया था। गांव के अजय राज सिंह ने आपत्ति जताई थी। इनका कहना था कि पंचायत घर की दीवार चार फीट पीछे कर ली जाए तो गोदाम और खेत के लिए आवागमन बना रहेगा। इसको लेकर प्रधान प्रतिनिधि व अजय राज सिंह में कहासुनी हो गई थी। मामला कोर्ट में पहुंचने पर एसडीएम ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया। विवादित जगह पर एक गुट ने सोमवार शाम देवी मूर्ति रख दी। इससे दो पक्षों में तनाव बढ़ने लगा। सूचना पर एसडीएम सालिकराम, कोतवाल बीएल यादव मौके पर पहुंच गए। प्रधान पुत्र विवेक सिंह से एसडीएम व कोतवाल ने मूर्ति के बारे में जानकारी ली। गांव के लोगों का कहना था कि विवादित जगह पंचायत भवन नहीं बन पाया तो मंदिर बन सकता है। मौके की नजाकत देखते हुए
विज्ञापन

एसडीएम व कोतवाल ने देवी मूर्ति को विवादित जगह से हटवाकर दूसरी जगह रखने के लिए कहा। कोतवाल बीएल यादव ने कहा कि विवादित जगह पर दोबारा से किसी के कुछ करने पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम का कहना है कि देवी मूर्ति को विवादित जगह से हटवा कर मामला निपटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed