फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vitamin A supplements will be drunk from tomorrow

कल से पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Sun, 09 Aug 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vitamin A supplements will be drunk from tomorrow
उरई। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के अंतर्गत नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक अभियान चलाकर पिलाई जाएगी। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते प्रोटोकाल का पालन करते हुए दवा पिलाने में डिस्पोजल चम्मच का प्रयोग किया जाएगा। टीमों को निर्देशित कर दिया गया है कि दवा पिलाते समय सतर्कता बरतें।
विज्ञापन

सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आयोजन 10 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रस्तावित है। जिसमें नौ माह से पांच साल तक के बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। इस बार कोविड के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखते हुए निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक बच्चे के लिए प्लास्टिक की डिस्पोजल चम्मचों का प्रयोग किया जाए। एक हजार की आबादी पर अनुमानित 120 से 130 बच्चे छह माह से पांच साल के अपेक्षित है। ऐसे में प्रत्येक सत्र के लिए 130 से 140 चम्मचों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अभियान से जुड़ी टीमों को हिदायत दी गई है कि ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस (वीएचएनडी) व शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस (यूएचएनडी) के अतिरिक्त सत्रों के आयोजन के समय सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने, साबुन से हाथ धोने, संक्रमण संबंधी रोकथाम का दिशा निर्देशों का पालन किया जाए। यह भी कहा गया है कि प्रत्येक स्लाट में बुलाए गए लाभार्थी से सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराया जाए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि 9 से 12 माह के 12348 बच्चे, एक से दो साल के 53096 बच्चे, दो से पांच साल तक के 145964 बच्चों समेत कुल 211408 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed