फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers upset due to slow pace of road construction

Jalaun News: सड़क निर्माण की धीमी गति से ग्रामीण परेशान

Tue, 09 Apr 2024 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 09 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to slow pace of road construction
जालौन। चुर्खी बाबई मार्ग पर देवनगर चौराहे के पास से बालाजी मंदिर तक नाला निर्माण हो रहा है। एक किमी लंबे नाले के निर्माण का काम नगर पालिका द्वारा तीन ठेकेदारों से कराया जा रहा है। नाला निर्माण को शुरू हुए छह माह से अधिक समय बीत चुका है। इसके बाद भी काम अधूरा है।
विज्ञापन

ठेकेदारों की मनमानी के चलते छह माह नाले की मिट्टी सड़क पर पड़ी हुई है। जिससे सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गड्ढे और उड़ती धूल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। समाजसेवी मोहन सिंह कुशवाहा, बटुकनाथ शुक्ला, सुनील त्रिपाठी, गौरव आदि ने ईओ सीमा तोमर को शिकायती पत्र देकर बताया कि गर्मी के मौसम में और भी परेशानी होना तय है। हवा के साथ उड़ रही धूल से दोपहिया वाहन चालकों दिक्कत दे रही है।
विज्ञापन

आसपास के निवासियों व दुकानदारों को व्यापार करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने ईओ से नाले के निर्माण में तेजी लाने और नाले का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................

आम रास्ते पर निर्माण करने का आरोप
जालौन। ग्राम सरावन निवासी कमल सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि वह बाहर काम के लिए गया था। इसी दौरान उनके पड़ोसी ने आम रास्ता व वहीं पास में परती की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया। उन्होंने अतिक्रमण कर वहां पर पक्का निर्माण भी शुरू करा दिया है। निर्माण वाले स्थान पर उन्होंने पिलर बनवा लिए हैं। जब वह बाहर से वापस आया तो आम रास्ते व परती की भमि पर अवैध निर्माण को देखकर पड़ोसी को रोकने का प्रयास किया। तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। उन्होंने एसडीएम से अवैध निर्माण को हटवाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed