फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,SP,ADM,DM,mandalayoukta

अब सद्भावना से कराया जाएगा गांवों का विकास

Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
village,SP,ADM,DM,mandalayoukta
रगौली में फीता काटकर उद्घाटन करते कमिश्नर अजय शंकर पांडे - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। गांवों के विकास को गति देने के लिए मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने शनिवार को दोपहर में 12 बजे जिले के डकोर ब्लॉक के गांव रगौली में सद्भावना ग्राम योजना का फीता काटकर शुभारंभ किया। कमिश्नर ने चुनाव हार चुके प्रधान के प्रतिनिधियों को विकास सलाहकार नियुक्त किया और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कमिश्नरी के तीन जिलों के तीन गांवों का चयन किया है।
विज्ञापन

सद्भावना योजना के शुभारंभ मौके पर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में वैमनस्यता हो जाती है। इससे गांवों का विकास प्रभावित होता है और व्यवस्था में खराब होती है। इन्हीं सब अड़चनों को दूर करने के लिए यह योजना शुरू की है। गांव के सभी लोग एक-दूसरे का साथ दें। प्रधान के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रतिद्वंद्वी विकास के एजेंडे में शामिल रहेंगे। सर्वे के बाद सद्भावना ग्राम योजना में रगौली गांव को चुना गया है। ललितपुर में सोमवार और झांसी में मंगलवार को इसकी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि देश में पहला बार सद्भावना ग्राम योजना लागू की गई है। जैसे यह सफल होती है, तो इसे शासन में भेजा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान झांसी मंडलायुक्त ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और अन्नप्राशन की रस्म भी पूरी की। उन्होंने पौधारोपण और राहिया तालाब का निरीक्षण भी किया। इस दौरान डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार, सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पूनम निगम, एएसपी असीम चौधरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

-------------------
प्रधानों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे
मनरेगा में भुगतान न होने पर कमिश्नर के कार्यक्रम के दौरान प्रधानों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। अखिल भारतीय प्रधान संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मनरेगा का समय से भुगतान न होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। मजदूरों का पैसा न मिलने पर काफी परेशान हैं। उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम में खलल होते देख सीडीओ ने सभी प्रधानों को जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सरकारी जमीन से अतिक्रमण जल्द हटाएं
मंडलायुक्त ने संपूर्ण थाना समाधान दिवस कोतवाली उरई में जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि चकरोड तालाब आदि के अवैध कब्जे को हटवाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि लेखपालों के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण नहीं है इस संबंध में प्रमाण पत्र लिया जाए। कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना एवं शांति बनाए रखना प्रशासन एवं पुलिस का दायित्व है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि भू माफियाओं असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर शिकंजा कसे रहे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

------------
प्रशासन ने छिपाया मंडलायुक्त का दौरा
प्रशासन ने मंडलायुक्त के जिले में दौरे की पूर्व सूचना किसी को नहीं दी गई। कमिश्नर संपूर्ण समाधान दिवस में कोतवाली में शामिल होंगे। इसकी भी किसी को सूचना नहीं दी गई। इसके चलते कोतवाली में फरियादी ही नहीं पहुंचे और संपूर्ण समाधान दिवस औपचारिकता बनकर रह गया। कमिश्नर डकोर के रगौली में सद्भावना ग्राम योजना की शुरूआत करेंगे, जिला प्रशासन ने इसकी सूचना भी जारी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed