{"_id":"6b0b2865c218946b7d0cb6c0","slug":"daily-wage-workers-protest-called-off-following-assurances-orai-news-c-224-1-ori1005-153159-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आश्वासन पर दैनिक श्रमिकों का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आश्वासन पर दैनिक श्रमिकों का धरना स्थगित
Sun, 29 Nov 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
आटा। राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र आटा में पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे दैनिक श्रमिकों ने शनिवार को चौथे दिन दोपहर दो बजे के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया।
निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग लखनऊ डॉ. संगीता तिवारी की ओर से जारी पत्र में श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने और विनियमितीकरण की मांगों को जल्द पूरा करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में मांगें पूरी नहीं हुईं तो दोबारा धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा। आंदोलन में शामिल 35 दैनिक श्रमिक अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे। श्रमिकों के कार्य बहिष्कार से प्रक्षेत्र में खेतीबाड़ी के काम भी प्रभावित हो रहे थे। खेतों में सिंचाई और अन्य कृषि कार्य ठप पड़ने लगे थे।
विज्ञापन
श्रमिकों ने बताया कि उनमें कई ऐसे हैं, जो पिछले 20 से 25 वर्षों से लगातार प्रक्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया गया।
वर्तमान में उन्हें प्रतिदिन महज 252 रुपये मजदूरी दी जा रही है। इतनी कम मजदूरी में महंगाई के दौर में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने और लंबे समय से कार्यरत श्रमिकों को नियमित करने की मांग उठाई थी।
पत्र मिलने के बाद श्रमिकों ने फिलहाल 15 दिनों तक आंदोलन रोकने पर सहमति जताई है। इस दौरान विजय, कुसमा, घस्सी, शिवकली, दुर्गाचरण, श्याम कपूर और कल्लू सहित अन्य श्रमिक मौजूद रहे। वहीं प्रक्षेत्र के अधीक्षक डॉ.अमित कुमार सचान ने बताया कि निदेशक द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। जिसके चलते दैनिक श्रमिकों ने धरना स्थगित कर दिया है।