फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,problem,water,SDM,ADM

गर्मी ने दी दस्तक, पानी को तरस रहे ग्रामीण

Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
village,problem,water,SDM,ADM
आटा। गर्मी की दस्तक होते ही ग्रामीण को पानी के लिए तरसने लगे है। अप्रैल में भीषण गर्मी के चलते ग्रामीण हलाकान है। भी छह माह और गर्मी हैं, ऐसे में पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को जूझना पड़ेगा। कहटा गांव की आबादी करीब चार हजार है। यहां पर 24 सरकारी हैंडपंपों में से आधों ने पानी देना बंद कर दिया। ग्रामीण दूरदराज जाकर पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

कदौरा ब्लाक के ग्राम कहटा गांव में अथाई मोहल्ले में करीब पांच सरकारी हैंडपंप लगे हैं जिसमें चार खराब पड़े हैं। एक हैंडपंप सही था, उसने भी पानी देना बंद कर दिया। गांव में जगदीश गुप्ता के दरवाजे लगा सरकारी हैंडपंप पिछले छह माह से खराब है। अथाई मोहल्ले के निवासी रतन राजपूत, रमेश, प्रहलाद, बाबूजी का कहना है कि हमारे मोहल्ले में लगे हैंडपंप खराब होने से पेयजल का भारी संकट हैं। आधे किलोमीटर दूर जाकर दुर्गा मंदिर में लगे हैंडपंप से पानी लाते हैं। तब जाकर प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अगर अप्रैल में गर्मी इतनी भीषण है तो मई- जून में तो हम लोगों का जीना मुहाल हो जाएगा। ऐसे में हैंडपंपों का खराब होना हम लोगों के लिए बड़ी समस्या है। कई बार प्रधान से शिकायत की मगर आश्वासन मिलने के अलावा कुछ नहीं होता है। उनका कहना है कि जल्द ही प्रशासन हैंडपंप ठीक कराए। पंचायत सचिव कुनाल प्रताप का कहना है कि जानकारी नहीं है। अगर गांव में हैंडपंप खराब है। उनको जल्द ही ठीक कराकर पानी की समस्या दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
डीएम के बाद अब विधायक से मिले
कांशीराम कालोनी में पेयजल संकट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। डीएम आश्वासन के दो दिन बीतने पर कांशीराम कालोनी के बाशिंदों की पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। परेशान कालोनीवासी बुधवार को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के पास पहुंच गए और समस्या बताकर निदान की मांग की। कांशीराम कालोनी के लोगों ने सदर विधायक गौरीशंकर को शिकायती पत्र दिया। बताया कि कांशीराम कालोनी में पिछले दो माह से पानी की समस्या है। डीएम से लेकर सभी अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है पर कोई सुनवाई नहीं हुई। आलम यह है कि नगर पालिका की तरफ से एक टैंकर भेजा जाता है जो 15 मिनट में खाली हो जाता है। इसके बाद पानी के लिए दर दर भटकना पड़ता है। उन्होंने विधायक से मांग की है कि नया नलकूप लगाया जाए या फिर खराब टंकी को सही कराया जाए। विधायक ने समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान नितिन कुशवाहा, केदार वर्मा, माजिद शाह, नीरज , केसारी, अभिलाष, मजहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed