फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,FIR,woman,jhansi mirjapur national higway

संदिग्ध हालात में महिला का शव लटका मिला

Wed, 19 May 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
village,police,FIR,woman,jhansi mirjapur national higway
उरई। रेंढऱ कस्बे में संदिग्ध हालात में अधेड़ महिला का शव घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने जब महिला को फांसी पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन महिला को मानसिक रुप से बीमार बता रहे है।
विज्ञापन

रेंढऱ कस्बा निवासी बलवीर सिंह की 55 वर्षीय पत्नी विमलेशी देवी का शव बुधवार की दोपहर संदिग्ध हालात में घर के कमरे में साड़ी से फांसी पर लटका मिला। परिजनों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को नीचे उतरवाकर जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला मानसिक रोगी थी। जिसका झांसी में उपचार चल रहा था। एक दिन पहले ही वह लोग महिला को दिखाने के लिए झांसी ले गए थे। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
युवक को पीटा तीन पर रिपोर्ट दर्ज
कोटरा। मामूली कहासुनी को लेकर तीन लोगों ने एक युवक के साथ लाठी डंडों के साथ मारपीट कर दी। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने हमलावरों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। कोटरा थाना क्षेत्र के बरसार निवासी करन सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही देशराज राहुल व सुमित ने मामूली बात को लेकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---
युवक लापता
उरई। एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव निवासी हरगोविंद ने थाना पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि भाई यशपाल 11 मई की रात से घर से लापता है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कही कोई पता नहीं चला। उसने रिपोर्ट दर्ज कर उसके भाई का पता लगाने की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed