फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,water,electric,colony

बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे कांशीराम कालोनी के लोग

Sun, 24 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
village,former,water,electric,colony
उरई। बसपा शासन में गरीबों के लिए शहर में बनवाई गई कांशीराम कालोनी में रहने वालों को भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा हैं। कई बार कालोनी के बाशिंदों ने अधिकारियों के सामने समस्या रखीं पर कोई समाधान नहीं हुआ। आलम यह है कि लोग रात-रात भर पानी के लिए जाग रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के कोंच रोड पर बनी कांशीराम कालोनी की छोटी कॉलोनी में दो माह से कालोनी में पानी की किल्लत है। भीषण गर्मी में पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया। यहां के लोगों का कहना है कि पिछले तीन माह से टंकियों से पानी नहीं आ रहा है। हैडपंप भी जबाव दे गए हैं। इससे पानी के लिए हाहाकार मचा है। रात-रात भर पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ता है। फिर भी पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। लगभग दो हजार आबादी वाली इस छोटी कालोनी में पानी के साथ साथ बिजली साफ सफाई की भी दिक्कत है। कालोनी निवासी राखी ने बताया कि वह दो बहने है। जो बीए में पढ़ रही है। परीक्षा चल रही है, लेकिन बिजली आपूर्ति न मिलने से उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही है। एक सप्ताह पहले पालिका के कर्मचारी कालोनी गए थे, लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी वह हैंडपंप से पानी नहीं निकाल पाए ।
विज्ञापन

---------------
फोटो 26 असगरी।
कालोनी निवासी असगरी बताती हैं कि इस कालोनी में पानी की इतनी समस्या है कि हम लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। शिकायत के बाद भी पानी नहीं मिल रहा है। अब हम जाएं तो कहां जाएं। कोई सुनने वाला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 27 किरन।
कालोनी के ब्लाक 103 निवासी किरन कहती हैं कि अप्रैल में पूरी रात पानी के लिए जागना पड़ता है तो मई जून में हमारा क्या होगा। पालिका को हमारे बारे ंमें सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed