फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   vikaas kaaryon mein agranee graam panchaayat ko mila puraskaar

विकास कार्यों में अग्रणी ग्राम पंचायत को मिला पुरस्कार

Sun, 20 Sep 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
vikaas kaaryon mein agranee graam panchaayat ko mila puraskaar
ग्राम प्रधान को पुरस्कार देते जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार। - फोटो : ORAI
माधौगढ़(उरई)। विकास कार्यों में अग्रणी ग्राम पंचायत अमखेड़ा को दीनदयाल उपाध्याय सशक्तीकरण पुरस्कार मिला है। जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार यादव ने गांव पहुंचकर प्रधान रामसरन दोहलिया को पुरस्कार दिया। गांव में हुए विकास कार्यों की सराहना भी की।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव अमखेड़ा में प्रधान रामसरन दोहलिया ने अंत्येष्टि स्थल निर्माण, कन्या व प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प, उप स्वास्थ्य केंद्र, होम्योपैथी चिकित्सालय का कायाकल्प, कुओं की मरम्मत, पुरस्कार राशि से टिनशेड हाल, सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया है। आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराने के साथ ही स्मृति उपवन का निर्माण भी कराया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूह बनवाकर महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया गया। विकास कार्यों को लेकर सन 2017-18 व 2018-19 में दो बार मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत प्रधान को पुरस्कार मिल चुका है। अब भारत सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार यादव ने प्रधान रामसरन दोहलिया को पुरस्कार दिया। ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed