फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vehicle collides with bike, woman dies, husband injured

Jalaun News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल

Tue, 26 Sep 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collides with bike, woman dies, husband injured
उरई। बाइक से रिश्तेदारी जा रहे दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर शीतला मंदिर के पास निवासी नीलम राक्यवार (50) पत्नी शांति देवी (48) के साथ सोमवार की दोपहर बाइक से झांसी जिले के समथर रिश्तेदारी जा रहे थे। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित एट थाना क्षेत्र के बिलायां गांव मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई और वाहन उसे रौंदता हुआ निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नीलम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि नीलम जिला जजी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनके चार बच्चे हैं, शांति की मौत से बच्चों व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed