फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vantage is the name of kashi Ram Colony

कांशीराम कालोनी में सहूलियत के नाम कुछ नहीं

Sat, 26 Sep 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sat, 26 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vantage is the name of kashi Ram Colony
बसपा सरकार में ड्रीम प्रोजेक्ट रही कांशीराम कालोनी का गजब हाल है। कालोनी में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है। इसके अलावा अन्य बुनियादी सहूलियतें भी नहीं मिल रही हैं। सैर सपाटे के लिए पार्क का हाल यह है कि गंदगी की वजह से वहां दो पल ठहरना दुश्वार है।
विज्ञापन


इससे यहां के बाशिंदों में खासी नाराजगी है। कालोनी के लोगों का कहना है कि इस बारे में संबंधित विभाग के बड़े अफसरों को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक नतीजा सिफर ही रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के गरीबों को आशियाना मुहैया  कराने के लिए पूर्व की बसपा सरकार ने कांशीराम  कालोनी का निर्माण कराया था। शहर से  पांच किलोमीटर दूर कोंच रोड स्थित कांशीराम कालोनी में 1500 परिवारों को बसाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन बसपा सरकार का ड्रीम  प्रोजेक्ट होने के कारण उस वक्त अधिकारी कालोनी की  हर समस्या को गंभीरता से लेकर तत्काल निस्तारण कराते थे। पर सूबे में निजाम बदलते ही कांशीराम कालोनी के भी हाल बेहाल हो गए। अब हालात यह हो गए हैं कि  इस ओर अधिकारियों का ध्यान ही नहीं जाता।

इन दिनों कांशीराम कालोनी के बाशिंदे गंदगी की समस्या  से जूझ रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि कालोनी के चारों ओर गंदगी ही गंदगी नजर आ रही। आवासों के बाहर लगे गंदगी के ढेरों से यहां के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। 24 घंटे गंदगी व सड़ांध के बीच रहकर कालोनी के बाशिंदे बीमार भी पड़ रहे हैं।


वहीं अधिकारियों द्वारा इस समस्या पर ध्यान न दिए जाने से यहां पर तैनात सफाईकर्मी भी मौज कर रहे हैं। बताया जाता है कि यहां पर एक दर्जन से अधिक सफाईकर्मी तैनात हैं, पर यह सफाईकर्मी कब काम करते हैं यह किसी को पता नहीं। कभी कभार नगर पालिका के कर्मचारी सफाई के नाम पर औपचारिकताएं पूरी करके चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed