फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   vain kee takkar se kisaan kee maut, shav rakhakar lagaaya jaam

वैन की टक्कर से किसान की मौत, शव रखकर लगाया जाम

Wed, 14 Oct 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
vain kee takkar se kisaan kee maut, shav rakhakar lagaaya jaam
हादसे को अंजाम देने वाली स्कूल वैन। - फोटो : ORAI
जालौन। स्कूल वैन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने वैन को पकड़कर चालक को पीट दिया। ग्रामीणों ने पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए जालौन-बंगरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। करीब ढाई घंटे के जाम ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम में फंसे राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी किसान प्रह्लाद (45) पुत्र गोरेलाल का खाता छिरिया सलेमपुर स्थित इंडियन बैंक की शाखा में है। वह बुधवार दोपहर साइकिल से बैंक से रुपये निकालने गए थे। लौटते वक्त करीब तीन बजे के आसपास मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही स्कूल की वैन ने टक्कर मार दी। प्रह्लाद साइकिल समेत सड़क पर गिर गए। सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख ग्रामीणों ने वैन चालक को पकड़ लिया। उसे पीटने लगे। इससे पहले कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, वैन चालक मौका पाकर भाग गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शाम चार बजे के आसपास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। यह पीड़ित के परिवार के लिए पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग करने लगे। जाम से जालौन बंगरा मार्ग पर यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ विजय आनंद तहसीलदार बलराम गुप्ता, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारी ग्रामीणों को पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के लिए समझाने लगे। यह लिखकर देने के लिए कहने लगे। शाम करीब छह बजे के आसपास अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जाम से रोड के दोनों ओर दो पहिया, चार पहिया और प्राइवेट बसों की कतारें लग गईं। जाम हटने के करीब एक घंटे बाद तक यातायात रेंगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed