फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   uree relave steshan ke yaard mein kaam karate karmachaaree.

उरई रेलवे स्टेशन के यार्ड में काम करते कर्मचारी।

Thu, 17 Sep 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
uree relave steshan ke yaard mein kaam karate karmachaaree.
उरई। उरई यार्ड के निर्माण में बाधा बनने वाले आधा दर्जन अतिक्रमणकारियों को रेलवे ने नोटिस जारी किया है। इन्हें जल्द अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। कहा गया कि ऐसा न करने पर रेलवे प्रशासन सख्ती से अतिक्रमण हटा देगा। हर्जा खर्चा भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

उरई रेलवे स्टेशन पर यार्ड का काम तेज हो गया है। रेलवे की कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की ओर से तीन किलोमीटर यार्ड का काम जारी है। इस दौरान यार्ड के किनारे आधा दर्जन लोग रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण किए मिले। आरवीएनएल ने अतिक्रमण हटाने के लिए कहा तो इन्होंने इंकार कर दिया। कहा कि उनके वर्ष 1980 से मकान बने हैं। वह अतिक्रमण नहीं हटाएंगे। आरवीएनएल के अधिकारियों ने इसकी सूचना झांसी मंडल के अधिकारियों को दी। मंडलीय अभियंता सुधीर कुमार ने एसएसई एके गुप्ता को नोटिस जारी कर सख्ती से अतिक्रमण हटवाने के लिए कहा। एसएसई एके गुप्ता ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान छह लोगों को नोटिस जारी किया गया है। विद्युत सब स्टेशन के पास से अतिक्रमण को तीन दिन में हटाने को कहा गया है। लापरवाही बरते जाने पर सख्ती से अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन लोगों को दिया गया नोटिस
कुइया रोड निवासी रामसिंह, मूलचंद्र यादव, तुफैलपुरवा निवासी गुलशन बेगम, कुइया रोड निवासी महावीर राजपूत, तुफैलपुरवा निवासी निर्दोष राजपूत, रेलवे विद्युत सब स्टेशन के पीछे रहने वाली नफीसा को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल मैप से चिह्नित किए गए अतिक्रमणकारी
रेल विकास निगम लिमिटेड ने दोहरीकरण के काम के दौरान उरई यार्ड में पांचवीं लाइन डालने के लिए गूगल मैप से चिह्नांकन किया है। इस दौरान पांच लोग रेलवे परिधि में पाए गए। इन्हें नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए चेताया गया।

रेलवे की हर्जाना वसूलने की भी तैयारी
रेलवे की जमीन पर अतिक्रमणकारी सालों से काबिज हैं। इनसे रेलवे हर्जा खर्चा भी वसूलेगा। एसएसई एके गुप्ता ने बताया कि मंडलीय अधिकारियों ने निर्देशित किया है कि अतिक्रमण हटवाने के साथ ही कब्जा करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed