{"_id":"5fd108f08ebc3e3c5457a921","slug":"uproar-over-jhansi-border-for-releasing-cattle-orai-news-knp5989638180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों को छोड़ने को लेकर झांसी सीमा पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों को छोड़ने को लेकर झांसी सीमा पर हंगामा
विज्ञापन
-मवेशी भरे ट्रकों के साथ अधिकारियों के वाहन
- फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
पहाड़गांव, कोंच। जालौन और झांसी की सीमा पर मंगलवार की देर रात उस वक्त हंगामा हो गया, जब कुछ ग्रामीण चार ट्रक अन्ना मवेशी लेकर सीमा पर छोड़ने आए थे। जनपद के पहाड़गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि मवेशियों को लाने वालों में मोंठ तहसील के कुछ अधिकारी भी शामिल थे। काफी हो हल्ले के बाद मवेशियों को ट्रक समेत वापस किया गया। वहीं मोंठ प्रशासन ने घटना से इंकार किया है तो कोंच एसडीएम अशोक कुमार का कहना है कि कैलिया पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे हंगामे का वीडियो भी कुछ लोगों ने बनाया है।
बता दें कि झांसी और जालौन जिले की सीमा पर झांसी की तहसील मोंठ का गांव सेसा और जनपद की कोंच तहसील का गांव पहाड़गांव स्थित हैं। पहाड़गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मोंठ प्रशासन की कुछ गाड़ियों के साथ जिसमें एक गाड़ी में मजिस्ट्रेट भी लिखा था, चार ट्रक भरकर मवेशी लादकर उनके गांव में छोड़ने का प्रयास किया। जिसका पहाडग़ांव ग्रामीणों ने जमकर विरोध करते हुए हो हल्ला किया। इस पर प्रशासन की गाड़ियों में बैठे लोग भी बाहर निकल आए और मवेशियों को गोशाला ले जाने की बात करने लगे, लेकिन पहाडग़ांव के ग्रामीण मवेशियों को उतारने को राजी नहीं थे। ग्रामीणों के मुताबिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी थे, जो कि जबरन मवेशी उतारने का प्रयास करने लगे, जिसको लेकर नोंकझोंक भी हुई। काफी देर चले हो हल्ले के बाद आखिर में प्रशासन की गाड़ी के साथ मवेशी लदे चारों ट्रक भी वापस लौट गए।
इसके बाद बुधवार को पहाडग़ांव के ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी कोंच एसडीएम अशोक कुमार को दी। कोंच एसडीएम का कहना है कि ग्रामीणों के मुताबिक मोंठ की कोई महिला अधिकारी भी थी, फिलहाल कैलिया पुलिस को मामले की छानबीन के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मोंठ एसडीएम अतुल कुमार का कहना है कि कोंच के पहाडग़ांव में मोंठ का कोई अधिकारी मवेशी छोड़ने नहीं गया था। सूत्रानुसार मवेशियों की गाड़ी मोंठ के सेसा गांव जाने के लिए पहाड़गांव के रास्ते जा रही थी, इसी को लेकर पहाड़गांव के ग्रामीणों को गलतफहमी हुई थीा