फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uproar over getting injections on commission

Jalaun News: कमीशन पर इंजेक्शन मंगवाने पर हंगामा

Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar over getting injections on commission
जालौन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात में इमरजेंसी में तैनात स्टॉफ द्वारा मरीजों को कमीशन पर इंजेक्शन लगवाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर सीएचसी अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की रात एक मरीज इलाज के लिए आया था। रात में इलाज के दौरान इमरजेंसी में तैनात एक कर्मचारी ने अस्पताल में इंजेक्शन न होने की बात कहकर मरीज से उनके द्वारा बताए गए मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन मंगवाया। मरीज के अस्पताल से जाने के बाद कर्मचारी ने एक लड़के को संबंधित मेडिकल स्टोर पर कमीशन लाने के लिए भेज दिया। लेकिन वह लड़का दूसरे मेडिकल स्टोर पर पहुंच गया। तब कहीं जाकर मामला खुला। देवनगर चौराहे के पास स्थित सीएचसी के पास कमीशन के चक्कर में बहस होने से वहां लोगों की भीड़ लग गई। मेडिकल स्टोर संचालक ने कमीशन मांगने की घटना की जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता को दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। वह जांच कर रहे हैं। यदि प्रकरण सही पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed