फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uproar of traders against raiding shops

दुकानों में छापा मारने के विरोध में व्यापारियों का हंगामा

Fri, 10 Apr 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Uproar of traders against raiding shops
कालपी में आक्रोशित व्यापारियों को समझाते अधिकारी - फोटो : ORAI
कालपी। एसडीएम और सीओ की अगुवाई में पिछले दिनों प्रतिष्ठानों में छापा मारने के विरोध में शुक्रवार को व्यापारी सड़कों पर उतर पड़े। कार्रवाई को व्यापारियों का उत्पीड़न बताते हुए दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि दुकानदारों के गोदाम पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। बशर्ते सभी दुकानदार अपने स्टाक का ब्योरा जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दे। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम कौशल कुमार के नेतृत्व खाद्य विभाग व पुलिस अधिकारियों ने मुख्य बाजार में छापे मारे थे। इस दौरान एक व्यापारी के गोदाम में प्रतिबंधित पान मसाला, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट के साथ पॉलिथीन मिलने पर दो दुकानों और गोदाम को सील कर दिया गया था। वहीं पिछले सप्ताह में प्रशासन ने कई व्यापारियों के गोदामों में छापे मार कर पान मसाले के नमूने लेकर गोदामों को सीज कर दिया था, जबकि बृहस्पतिवार की कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। इससे व्यापारियों में आक्रोश था। शुक्रवार को व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया। व्यापारी नेता राकेश पुरवार की अगुवाई में व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि शासन से पान मसाले की बिक्री पर रोक है, लेकिन प्रशासन रोक के नाम पर गोदामों में रखे माल को सीज कर रहा है, जो गलत है।
विज्ञापन

बताया कि रोक लगने से पूर्व ही दुकानदारों ने माल का स्टाक कर लिया गया था, जो गोदामों में रखा है। आरोप लगाया कि जिले में प्रशासन कोरोना को लेकर अन्य कार्रवाई कर रहा, पर तहसील में सिर्फ दुकानदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मामले को लेकर डीएम और सीएम से शिकायत की जाएगी। सूचना मिलते एसडीएम कौशल कुमार व सीओ राहुल पांडे मौके पर पहुंचे और दुकानदारों का समझा बुझाकर शांत किया। एसडीएम ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि गोदामों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन सभी दुकानदार अपनी दुकानों में रखे स्टाक का ब्योरा उपलब्ध करा दें। बताया कि प्रतिबंधित सामानों की बिक्री पूरी बंद कर दें। आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए और दुकानें खोलीं। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि निर्धारित समय में दुकानें खुलवा दी गई हैं, आम जनता को किसी भी सामान की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed