फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP Board: Results fluctuate in Bundelkhand districts

यूपी बोर्ड: बुंदेलखंड के जिलों में परिणाम में उतार-चढ़ाव

Mon, 27 Apr 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Results fluctuate in Bundelkhand districts
फोटो-33-यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणामों की समीक्षा करता डीआईओएस कार्यालय का लिपिक। संवाद
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में चित्रकूट व हाईस्कूल में जालौन का बेहतर प्रदर्शन
शशि शेखर दुबे
उरई (जालौन)। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुंदेलखंड की सातों जिलों में पिछले तीन साल से उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है। कहीं सुधार हुआ है तो कहीं परिणामों में गिरावट भी सामने आई है। इस साल भी इंटरमीडिएट में चित्रकूट बुंदेलखंड में टॉप पर रहा।
पिछले साल सातवीं रैंक हासिल करने वाला चित्रकूट इस साल पांचवें स्थान पर रहा। इस साल जालौन हाईस्कूल में टॉप पर रहा। पिछले साल 24वें स्थान पाने वाला जालौन इस साल प्रदेश में 12 स्थान पर रहा। इस साल जालौन के 93.03 प्रतिशत रहे। हमीरपुर के 91.57, झांसी के 91.15, महोबा के 89.80, बांदा के 86.16, चित्रकूट के 85.91, ललितपुर 80.22 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। हाईस्कूल परिणामों में जालौन जिले में 2024 में 25, 2025 में 24 और 2026 में घटकर 12 का आंकड़ा दर्ज किया गया। झांसी में भी 44 से घटकर 42 और फिर 28 रह गया।
विज्ञापन


ललितपुर में स्थिति लगभग स्थिर रही, जहां 75, 74 और 75 का प्रदर्शन दर्ज हुआ। महोबा में 68 से गिरकर 49 और फिर 48 पर पहुंच गया। बांदा में पहले गिरावट (72 से 53) के बाद 2026 में सुधार होकर 67 दर्ज हुआ। चित्रकूट में 53 से 33 के बाद 68 तक सुधार देखा गया। हमीरपुर में 43 से घटकर 37 और फिर 24 रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट परिणामों में जालौन जिले में गिरावट रही। पिछले साल 41वें स्थान पर रहने वाला जालौन लुढ़ककर 73वें स्थान पर पहुंच गया। झांसी में 73 से गिरकर 34 के बाद 63 तक सुधार हुआ। ललितपुर में 61 से घटकर 15 और फिर 56 दर्ज हुआ। महोबा में 02 से बढ़कर 50 और फिर 13 पर गिरावट दर्ज हुई। बांदा में 20 से 35 के बाद 14 रहा।

चित्रकूट में 8 से 7 और फिर 5 का आंकड़ा रहा। हमीरपुर में 5 से बढ़कर 72 और फिर 22 दर्ज हुआ। इस साल इंटर में चित्रकूट 88.39, महोबा में 86.46, बांदा में 86.36, हमीरपुर 84.62, ललितपुर 77.31, झांसी 75.71, जालौन जिले में इंटर में 72.11प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड परीक्षा में निजी विद्यालयों में सरकारी और एडेड के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। (संवाद)



हाईस्कूल में तीन साल की रैंक

जिला 2024 2025 2026
जालौन 25 24 12
झांसी 44 42 28
ललितपुर 75 74 75
महोबा 68 49 48
बांदा 72 53 67
चित्रकूट 53 33 68

हमीरपुर 43 37 24
इंटरमीडिएट में तीन सालों में रैंक
जिला 2024 2025 2026
जालौन 48 41 73
झांसी 73 34 63
ललितपुर 61 15 56
महोबा 02 50 13

बांदा 20 35 14
चित्रकूट 08 07 05
हमीरपुर 05 72 22


वर्जन

हाईस्कूल में जालौन जिला का प्रदर्शन ठीक है। हालांकि इंटरमीडिएट में गिरावट आई है। इसकी समीक्षा की जाएगी। राजकुमार पंडित, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed