फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncle and nephew ambushed while on their way to catch a bus; FIR registered.

Jalaun News: बस पकड़ने जा रहे चाचा-भतीजे पर घात लगाकर हमला, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 05 Jul 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew ambushed while on their way to catch a bus; FIR registered.
कदौरा। भैंसापाली थाना कुरारा जनपद हमीरपुर निवासी मातादीन ने कदौरा पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह अपने भतीजे आशीष कुमार के साथ रविवार सुबह करीब 5 बजे बाइक से कदौरा होकर भोपाल जाने वाली बस पकड़ने जा रहे थे। आरोप है कि गांव से करीब दो किलोमीटर दूर उदनपुर नहर कोठी से पहले घात लगाए बैठे अंकित पाल, शिवपाल निवासी ग्राम सुरौली थाना कदौरा तथा उनके साथ चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और लोहे की रॉड से हमला कर मारपीट की। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर उन्हें मरा समझकर मौके से भाग गए। जाते समय उनका पर्स व बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed