{"_id":"65b6a54a9061931e820ca064","slug":"umesh-pal-became-assistant-section-officer-in-central-secretariat-orai-news-c-224-1-ori1004-110121-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी बने उमेश पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी बने उमेश पाल
विज्ञापन
उरई। कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में उमेश पाल ने सफलता हासिल की है। उनका चयन दिल्ली केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर हुआ है। यह सफलता उन्हें पहले ही प्रयास में मिली है।
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के जमुनापुरा गोहन निवासी उमेश पाल के पिता रामकृष्ण पाल बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनकी मां गिरजा पाल गृहिणी हैं। उमेश बताते है कि उनकी शुरूआती पढ़ाई झांसी से हुई थी।
उन्होंने वर्ष 2019 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीएससी ऑनर्स की थी। इसके बाद गोवा यूनीवर्सिटी से बायोटेक्नोलॉजी विषय में एमएससी की, फिर कंपटीशन की तैयारी की। जर्मन भाषा में डिप्लोमा भी किया है। उमेश की एसएससी (सीजीएल) 2023 की परीक्षा में 715वीं रैंक आई है। उमेश ने अपनी सफलता का धन्यवाद माता-पिता, ईश्वर को दिया। उमेश को घर पर लोगों ने बधाई दी।