फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ultrasound and X-ray were not done even on the second day

Jalaun News: दूसरे दिन भी नहीं हुए अल्ट्रासाउंड और एक्सरे

Wed, 11 Oct 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound and X-ray were not done even on the second day
उरई। जिला अस्पताल में काम के दौरान बिजली के बोर्ड में आग लगने से केबल और फाल्स सीलिंग जलने के बाद दूसरे दिन भी रेडियोलॉजी विभाग की सेवाएं बाधित रहीं। किसी का भी अल्ट्रासाउंड और एक्सरे नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सुंदरीकरण के लिए चल जा रहे कार्य में वेल्डिंग के कारण ओवरहीट होकर बिजली का बोर्ड जल गया था। इसके चलते केबल और फाल्स सीलिंग में भी आग लग गई थी। इस पर सीएमएस ने ठेकेदार को फटकार लगाई थी। आग लगने से जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग की सेवाएं बाधित हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सेवाएं शुरू करने की कोशिश की गई, लेकिन दो बजे तक समस्या दूर नहीं हो सकी। इसके चलते अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आने वाले मरीजों को परेशानी हुई। रोजाना करीब 90 डिजिटल एक्सरे और करीब 50 अल्ट्रासाउंड होते है। आज सेवा बाधित होने से मरीज परेशान रहे। कुछ मरीजों ने प्राइवेट में जाकर पैसे देकर एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार का कहना है कि अस्पताल के बिजली ठेकेदार से कहा गया है कि वह जल्द समस्या दूर कराए, जिससे मरीजों को परेशानी न हो। कोशिश है कि बुधवार तक सेवाएं शुरू करा दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed