{"_id":"653ab36edf3a069b610559f4","slug":"ultrasound-and-pathology-center-sealed-if-irregularities-are-found-orai-news-c-224-1-ori1001-6021-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर सील
विज्ञापन
जालौन। औरैया रोड स्थित अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने दबिश दी। अनियमितताएं मिलने पर सेंटर को सील कर कर दिया गया।
नगर में औरैया रोड पर रेडिएंस डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम से अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर है। इसकी शिकायतें सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा को मिल रही थीं। गुरुवार को सीएमओ के साथ एसीएमओ डॉ. एसडी चौधरी, एसडीएम सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार गौरव कुंमार, प्रभारी चौकी इंचार्ज निसार अहमद पुलिस फोर्स के साथ लैब पर पहुुंचे। यहां एक कर्मचारी मिला। वह लैब संचालन के संबंध में वह कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने लगभग दो घंटे तक लैब में छानबीन कर पूछताछ की।
इस दौरान काशीनाथ निवासी महिला आरजू भी वहां पहुंच गई। आरोप लगाया कि उसने लगभग डेढ़ माह पूर्व यहां अल्ट्रासाउंड कराया था। इसमें उसके गाल ब्लाडर में पथरी होने की रिपोर्ट दी थी। उरई में दूसरी जगह अल्ट्रासाउंड कराने पर पथरी नहीं निकली। जांच पूरी होने के बाद टीम ने लैब को सील कर दिया गया। एसीएमओ ने बताया कि लैब के संचालन में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही थी। जांच पूरी कर ली गई है। फिलहाल लैब को सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।