फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two vehicle thieves arrested with six bikes

Jalaun News: छह बाइकों संग दो वाहन चोर गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two vehicle thieves arrested with six bikes
उरई। चोरी की छह बाइकों संग शहर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक वाहन चोर मौके से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात बजीदा मोड़ के पास से मरघट नया पाठकपुरा निवासी अर्जुन तिवारी व कोंच बस स्टैंड के पीछे नया पाठकपुरा निवासी अमन उर्फ बॉबी को पकड़ लिया। जबकि नया पाठक पुरा स्वर्गधाम निवासी राकेश अहिरवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइकें बरामद की। पकड़े गए वाहन चोरों ने बताया कि 12 जून को उमरारखेड़ा स्थित शराब ठेका के पास से एक बाइक चोरी की थी। वही अन्य बाइकों की नंबर प्लेंटे बदलकर गलत नंबर की प्लेट लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि बाइक चोरी कर वह उन्हें बेंच देते थे। उससे जो पैसा मिलता था। वह आपस में बांटकर अपने शौक पूरा करते थे। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए अमन उर्फ बॉबी पर शहर कोतवाली में 12 मामले विभिन्न धाराओं में पहले से ही दर्ज हैं। जबकि अर्जुन पर तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस भागे चोर राकेश की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed