{"_id":"6a63b8587960dce60b033445","slug":"two-miscreants-shot-in-the-leg-during-an-encounter-orai-news-c-224-1-ori1005-147244-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
फोटो - 03 मुठभेड़ के बाद बरामद कार। संवाद
कदौरा (उरई)। थाना क्षेत्र के बसरेही गांव में एक माह पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस से हुई मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गिरोह के दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि उनके दो साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
21 जून 2026 को ग्राम बसरेही निवासी विमल सिंह के घर में चोरी हुई थी। इस मामले में थाना कदौरा में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार की रात थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से संदिग्धों की तलाश कर रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया।
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हमीरपुर के बिवांर निवासी रिंकू राजपूत उर्फ डूमर और राघवेंद्र राजपूत उर्फ रग्घू के पैर में गोली लगी, जबकि उनके साथी मुस्करा थाना क्षेत्र के दामूपुरवा निवासी शैलेंद्र यादव और महेरा निवासी अंकित राजपूत को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाशों ने बसरेही गांव में हुई चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस अन्य जिलों में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में भी उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, सात कारतूस, ताला तोड़ने के औजार, पांच मोबाइल फोन, 50,270 रुपये तथा चोरी में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। सूचना मिलने पर एएसपी डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और जांच की। बताया कि गिरोह के सरगना पर हमीरपुर, महोबा, बांदा और जालौन समेत कई जिलों में चोरी सहित विभिन्न धाराओं के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुठभेड़, अवैध शस्त्र रखने और बरामदगी के संबंध में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार गिरोह अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय था और विभिन्न जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पूछताछ में आरोपियों ने 21 जून को बसरेही गांव में हुई चोरी की घटना स्वीकार की है।