फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two JCBs while mining soil, two tractor-trolleys caught, seized

Jalaun News: मिट्टी खनन करते दो जेसीबी, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं, सीज किया

Tue, 29 Oct 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 29 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two JCBs while mining soil, two tractor-trolleys caught, seized
फोटो - 05 चौकी में खड़ी मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अमगुवां के पास हो रहा था खनन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। मिट्टी खनन करते हुए दो जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तहसीलदार के साथ पहुंची कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। सभी वाहनों को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया।

डीएम राजेश कुमार पांडेय को ग्रामीणों ने सूचना दी कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अमगुवां के पास खेतों में दो जेसीबी लगाकर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इस पर तहसीलदार शेर बहादुर सिंह व नायब तहसीलदार राहुल यादव रविवार को कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मिट्टी की खोदाई कर रहीं दो जेसीबी मशीनें व दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया। संचालकों से जब परमीशन मांगी तो वह नहीं दिखा पाए। इस पर सभी वाहनों को सीजकर थाने में खड़ा करा दिया। तहसीलदार शेर बहादुर सिंह ने बताया कि खनन की सूचना पर छापेमारी की गई थी। वाहनों को सीजकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed