{"_id":"6ad527d6df2ba78df6090750","slug":"300-cameras-scanned-no-clue-of-the-robbers-found-orai-news-c-224-1-ori1005-151360-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 300 कैमरे खंगाले, नहीं मिला लुटेरों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 300 कैमरे खंगाले, नहीं मिला लुटेरों का सुराग
विज्ञापन
उरई। कैलिया थाना क्षेत्र के पहाड़गांव पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर दंपती से तमंचे के बल पर हुई लूट का 17 दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस छह टीमें लगाकर करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। घटना के बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की आवाजाही का रास्ता जोड़ने में जुटी है, फिर भी न उनकी पहचान हो सकी और न ही गिरफ्तारी।
एक अक्तूबर की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहाड़गांव के पास दंपती को तमंचा दिखाकर लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में छह टीमें लगाईं। जांच में सामने आया कि वारदात से पहले बदमाश एक घंटे से अधिक समय तक कोंच कस्बे की अलग-अलग गलियों और रास्तों पर घूमते रहे थे। इसके बावजूद पुलिस को अब तक ऐसा स्पष्ट फुटेज नहीं मिला, जिससे बदमाशों की पहचान हो सके या उनके ठिकाने तक पहुंचा जा सके।
पुलिस रेलवे क्रॉसिंग से मार्कंडेश्वर तिराहा होते हुए उरई और नदीगांव रोड की ओर बदमाशों की आवाजाही के रास्ते खंगाल रही है। जांच में कस्बे की सीसीटीवी व्यवस्था भी बाधा बन रही है। कई कैमरे खराब मिले हैं, जबकि कुछ की गुणवत्ता खराब होने और दिशा सड़क की ओर न होने से बदमाशों की गतिविधियां स्पष्ट नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में पुलिस को अलग-अलग स्थानों से मिले फुटेज को जोड़कर सुराग तलाशने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। कुछ महत्वपूर्ण फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।