{"_id":"6ad5b42bb61b054c27063e50","slug":"jalaun-trolley-carrying-devotees-on-their-way-to-immerse-jaware-overturned-leaving-19-people-injured-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: जवारे विसर्जन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 19 घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: जवारे विसर्जन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 19 घायल, तीन की हालत गंभीर
Mon, 19 Oct 2026 11:42 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:42 AM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
घायल अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जवारे विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार को कोंच-नदीगांव मार्ग पर ग्राम कनासी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बच्चों सहित 19 महिला-पुरुष घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कैलिया खुर्द निवासी गयाप्रसाद जाटव के यहां जवारे विसर्जन होना था। इसके लिए श्रद्धालु तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हरदोई गुर्जर और कोटरा जा रहे थे। कोंच-नदीगांव मार्ग पर ग्राम कनासी के पास बीच में चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए अन्य श्रद्धालुओं की मदद से घायलों को ट्रॉली से बाहर निकाला। इसके बाद दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से सभी घायलों को कोंच सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शाक्य ने बताया कि हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन