{"_id":"66638a1e2ea93fd57f04f134","slug":"two-houses-caught-fire-due-to-short-circuit-household-goods-burnt-down-orai-news-c-224-1-ori1001-115673-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से दो घरों में लगी आग, गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से दो घरों में लगी आग, गृहस्थी जली
Sat, 08 Jun 2024 04:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के गोरा राठौर में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी के घर को भी चपेट में ले लिया। लोगों ने फायर टीम को इसकी सूचना दी। लेकिन टीम के न पहुंचने से ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो घरों से लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान जल गया।
थाना क्षेत्र के गोरा राठौर निवासी सीता राम के घर में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते ने पड़ोस में रहने वाले बबलू के घर को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देख दौड़े लोगों ने फायर टीम को सूचना दी। लेकिन टीम समय से नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सीताराम और बबलू के घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी पर लेखपाल अरविंद भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने आग की चपेट से हुए नुकसान का मुआयना किया। लेखपाल अरविंद ने बताया कि आग से नुकसान का मुआयना कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। कोई जनहानि नहीं हुई है।