{"_id":"6872a94132e550be9100cb6c","slug":"two-clerks-have-been-working-in-the-same-office-for-more-than-20-years-orai-news-c-224-1-ori1005-131720-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 20 वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में जमे दो बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 20 वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में जमे दो बाबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। अधिकारियों से सांठगांठ के चलते विकास भवन के जिला विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात दो बाबू (लिपिक) 20 साल से जमें हैं। इसके बावजूद इनका स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है। अगर कोई इनकी शिकायत करता है, फिर भी कार्रवाई नहीं की जाती है।
विकास भवन के जिला विकास कार्यालय में तैनात लिपिक कपिल ओझा और मुख्तार अहमद को कार्यालय में 20 साल से अधिक समय तैनाती के हो गए हैं, लेकिन अभी तक इनका स्थानांतरण नहीं हुआ है। जबकि, इनके साथ काम करने वाले लिपिकों को अन्य कार्यालय में भी भेजा जा चुका है।
शिकायतकर्ता विनीत कुमार और अजय कुमार ने अफसरों को भेजे शिकायती पत्र में बताया है कि इन लिपिकों का स्थानांतरण न होने से ये कार्यालय में मनमर्जी से काम कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ अफसरों की मिलीभगत से यह लिपिक स्थानांतरण रुकवा लेते हैं। सीडीओ केके सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच करवाकर स्थानांतरण करवाया जाएगा।