फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   two and a half crore rupees received for the development of industrial area

औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए मिले ढाई करोड़ रुपये

Sat, 15 Feb 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
two and a half crore rupees received for the development of industrial area
कालपी। कालपी के औद्योगिक क्षेत्र का जल्द ही कायाकल्प होगा। शासन ने इसके लिए दो करोड़ 43 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अभियंताओं ने उद्यमियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र का मुआयना कर विकास कार्यों का खाका तैयार किया।
विज्ञापन

नगर के तरीबुलदा को 1986 में औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया गया था। इसके बाद यहां पर हाथ कागज की 18 से अधिक इकाइयां स्थापित हुई थी। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिला था। पर, क्षेत्र में सड़के व अन्य सुविधाएं न होने से यहां के उद्यमियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते धीरे धीरे यहां संचालित फैक्ट्रियां बंद होने लगी थी। कई बार उद्यमियों ने क्षेत्र की समस्या को मुददा बनाकर उठाया, लेकिन प्रशासनिक अफसरों की अनदेखी और बजट के अभाव में समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया। व्यापारियों ने इस समस्या को लेकर विधायक नरेंद्र सिंह जादौन को भी ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन

इन समस्याओं को विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने लघु उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव मौर्या के सामने रखा। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र का विकास कराने की मांग की। इस पर शासन ने उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए लगभग दो करोड़ 43 लाख की धनराशि स्वीकृति कर दी है। भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि शासन ने स्वीकृत धनराशि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, धनराशि जारी होते ही इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्य कराने के लिए शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने उद्यमियों के साथ मौके पर जाकर मुआयना किया। साथ ही विकास कार्यों की रूपरेखा बनाई। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के फील्ड अफसर आरपी संखवार, कागज उत्पादन संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर क्षितिज विवेक, रामकृष्ण भी मौजूद रहे।
यह होंगे विकास कार्य
स्वीकृत धनराशि से औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें जल निकासी के लिए नालियां, प्रशासनिक भवन, स्ट्रीट लाइट, प्लांटेशन समेत सभी विकास कार्य कराए जाएंगे। विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि कालपी प्राचीन औद्योगिक नगरी रही है। यहां का कपड़ा, कालीन और कागज दूरदराज तक प्रसिद्ध हैं। यहां के उद्योग को सुविधाएं मिलनी ही चाहिए। इसके लिए डिप्टी सीएम व लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव मौर्या व लघु उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से कई बार बातचीत की गई। सरकार ंने व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए बजट जारी कर दिया है। जल्द ही क्षेत्र का विकास कराया जाएगा।

सुरक्षा के लिए खुले पुलिस चौकी
औद्योगिक एरिया में विकास कार्यों के लिए बजट जारी होने से उद्यमी खुश हैं। हाथ कागज के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, नवीन गुप्ता, संदीप शर्मा, रविंद्र नाथ गुप्ता, हनी समेत कई लोगों ने बताया कि वर्षों से इस एरिया की कोई सुध नही ले रहा था। अब क्षेत्र के विकास की उम्मीद जगी है। बस सुरक्षा के इंतजाम पर और ध्यान दिया जाए। यहां पर पुलिस चौकी का बननी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed