फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck driver killed after being hit by a dumper while crossing the highway

Jalaun News: हाईवे पार करते समय डंपर ने मारी टक्कर, ट्रक चालक की मौत

Sun, 01 Mar 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Truck driver killed after being hit by a dumper while crossing the highway
कालपी। हाईवे पार करते समय ट्रक चालक को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे वह 10 मीटर दूर जाकर गिरा। सिर के बल गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलमपुर निवासी बाबू अहिरवार (48) ट्रक चलाता था। शुक्रवार की रात को वह खाना खाकर टहलने के लिए निकल आया। तभी वह आंबेडकर पार्क के पास हाईवे को पार करने लगा। डंपर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल गिर गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, यहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। चार माह से वह ट्रक चलाने नहीं गया था, वह घर पर ही रह रहा था। चालक की मौत से मां माया देवी, पिता कृष्ण कुमार सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed