{"_id":"6955868a1ab5bd96fb010430","slug":"truck-collides-with-pickup-driver-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-138668-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, चालक घायल
विज्ञापन
कुठौंद (उरई)। औरैया की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक चुटहिल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक को छोड़कर चालक भाग गया।
औरैया जिले के फूफूंद के तुर्कीपुर गांव निवासी ऋषभ यादव (30) बुधवार को पिकअप लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर में ऋषभ यादव चुटहिल हो गया। चालक को कुठौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह वाहन से औरैया के लिए रवाना हो गया।
थाना प्रभारी कुठौंद अजय कुमार पाठक ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर हाईवे पर खड़ा कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)