{"_id":"631a34c19b5cea47816ed077","slug":"troubled-for-drinking-water-due-to-lack-of-pipeline-orai-news-knp717109218","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन न होने से पेयजल के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन न होने से पेयजल के लिए परेशान
विज्ञापन
जालौन। नगर के मोहल्ला शाहगंज में पाइप लाइन नहीं होने से लोग पेयजल के लिए काफी परेशान हैं। मोहल्लावासियों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर पाइप लाइन डलवाने की मांग की।
मोहल्ला शाहगंज निवासी गुलाम हुसैन, शान मोहम्मद, इब्राहीम, अलादीन, इसराईल, साजिद, इरशाद, पप्पू, जाकिर, कयूम शाह आदि ने डीएम चांदनी सिंह को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनके मोहल्ले में करीब 250 घर हैं। जिनमें पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं डाली गई है।
जिसके चलते उन्हें हैंडपंपों से काम चलाना पड़ रहा है। बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत सरकार प्रत्येक गांव में पेयजल पहुंचाने के लिए पानी की टंकी बनवा रही है।
विज्ञापन
नगर में ही स्थित इस मोहल्ले में यदि पाइप लाइन डलवाकर नलकूप से कनेक्शन दे दिया जाए तो लोगों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डीएम से पाइप लाइन डलवाए जाने की मांग की।