{"_id":"60d0bec98ebc3e348c5ea5f5","slug":"travelers-bus-overturned-after-collision-narrowly-left-passengers-orai-news-knp6355816163","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर के बाद पलटी ट्रैवल्र्स की बस, बाल बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर के बाद पलटी ट्रैवल्र्स की बस, बाल बाल बचे यात्री
विज्ञापन
खंदक में पलटी पड़ी बस
- फोटो : ORAI
एट। हाईवे पर खड़ी ट्रैवल्स की बस में पीछे से आ रही दूसरी ट्रैवल्स की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस हाईवे किनारे खंती में जाकर पलट गई। चीख पुकार सुनकर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को सकुशल निकालकर दूसरे वाहन से रवाना किया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है।
एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर बनी आदर्श चौकी के पास देर रात कानपुर से सवारी लेकर अहमदाबाद जा रही बस का डीजल खत्म होने पर चालक ने बस को सड़क के किनारे खड़ी कर उसमें डीजल डालने लगा। इसी दौरान उरई से झांसी की ओर आ रही दूसरी ट्रैवल्स की बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही खड़ी बस जाकर हाईवे के किनारे खंती में पलट गई। हादसा होते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित निकालकर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने बताया कि बस में 30 से 35 सवारियां बैठी हुई थीं। बस में टक्कर मारने वाली बस की जानकारी हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।