फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Transformers should be replaced in urban areas within 24 hours: Minister in charge

शहरी क्षेत्र में चौबीस घंटे में बदला जाए ट्रांसफार्मर : प्रभारी मंत्री

Thu, 21 May 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Transformers should be replaced in urban areas within 24 hours: Minister in charge
उरई। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने बुधवार को विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में विभिन्न योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में विद्युत निगम को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 72 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदले जाएं। किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पोषण, पेंशन और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना को जनआंदोलन के रूप में संचालित करने के निर्देश दिया। नगर निकायों में वार्डवार अभियान चलाकर अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया। कृषि विभाग की समीक्षा भी की। बैठक में एमएलसी रमा निरंजन, विधायक मूलचंद निरंजन, डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी विनय कुमार सिंह समेत जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed