{"_id":"5f6a3d2e8ebc3ede2f5fd0f9","slug":"transformers-of-tubewells-blew-drinking-water-crisis-deepened-orai-news-knp5841986181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूपों के ट्रांसफार्मर फुंके, पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूपों के ट्रांसफार्मर फुंके, पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में पेयजल समस्या को लेकर नलकूप के पास नारेबाजी करते ग्रामीण।
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद(उरई)। पेयजल सप्लाई के लिए लगे दो नलकूपों के ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण कुओं और दूर दराज लगे हैंडपंपों से पानी लाने को मजबूर हैं। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने नलकूप के पास नारेबाजी कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
डकोर ब्लाक के मुहम्मदाबाद में पानी की आपूर्ति के लिए दो नलकूप लगे हैं। पानी की दो टंकी बनी हैं। इनसे गांव के लोगों को पेयजल की आपूर्ति होती है। एक हफ्ते पहले गांव के एक नलकूप का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे आधे गांव की पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। सोमवार को गांव के दूसरे नलकूप का ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। इससे पूरे गांव की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी में पानी की सप्लाई न होने से ग्रामीणों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। गांव के लोग कुओं और हैंडपंप से पानी भरकर वाहनों और साइकिलों से घर पहुंचा रहे हैं।
ग्रामीण गुलजार खान, बाबू शाह, प्रेमनारायण, सियाशरण, विक्रम सिंह, आदिल, विनोद आदि ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह नलकूप के पास नारेबाजी करते हुए फुंके ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि किसी न किसी कमी के चलते आए दिन पेयजल आपूर्ति बंद हो जाती है। दो माह पहले पाइप लाइन फट जाने से मोटर फुंक गया था। तब 15 दिन आपूर्ति बंद रही थी। बार-बार पेयजल समस्या खड़ी हो जाती है। गांव की लगभग 13 हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है।