फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Transformer catches fire due to short circuit; chaos ensues.

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Thu, 11 Jun 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Transformer catches fire due to short circuit; chaos ensues.
फोटो - 23 ट्रांसफार्मर में लगी आग। संवाद - फोटो : 1
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रखे ट्रांसफार्मर में बुधवार शाम अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रांसफार्मर से उठती लपटों और घने धुएं को देखकर आसपास के दुकानदारों व राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से पहले ट्रांसफार्मर से तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के चलते आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर संबंधित लाइन की विद्युत आपूर्ति बंद कराई, जिससे किसी बड़े हादसे की संभावना टल गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आग लगने से ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा है। हालांकि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। कुछ समय के लिए स्टेशन रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग सुरक्षित दूरी से घटना को देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed