{"_id":"6763047c28b384dfeb0eb0be","slug":"trains-will-go-from-jhansi-to-kumbh-via-orai-passengers-will-get-relief-orai-news-c-224-1-ori1005-123529-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: झांसी से उरई होकर कुंभ तक जाएंगी ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: झांसी से उरई होकर कुंभ तक जाएंगी ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
उरई। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में सुविधाजनक यात्रा के लिए रेलवे ने झांसी कानपुर रेलखंड से ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
महाकुंभ में अधिक से अधिक यात्री सुविधाजनक तरीके से पहुंचे। इसके लिए रेलवे ने यात्रियों के लिए झांसी से सूबेदारगंज और प्रयागराज से झांसी के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर 01801-02 का संचालन चार जनवरी से 23 फरवरी के बीच प्रत्येक शनिवार और रविवार को होगा। जो झांसी से ट्रेन नंबर 01801 सुबह शनिवार और रविवार को 6:10 बजे झांसी से चलकर चिरगांव, मोंठ, एट के रास्ते उरई सुबह अपने निर्धारित समय 7:48 बजे पहुंचेगी।
कालपी, पुखरायां के रास्ते चलकर गोविंदपुरी से सूबेदारगंज दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 01802 सूबेदारगंज से दोपहर 2:45 बजे चलकर गोविंदपुरी के रास्ते पुखरायां, कालपी होते हुए उरई रात अपने निर्धारित समय 8:15 बजे पहुंचेगी। जो एट, मोंठ, चिरगांव के रास्ते चलकर झांसी रात 10:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रयागराज से ट्रेन नंबर 01807 का संचालन झांसी के लिए प्रत्येक बुधवार को 15 जनवरी से 26 फरवरी के बीच होगा। जो शाम 5:05 बजे प्रयागराज से चलकर गोविंदपुरी के रास्ते पुखरायां कालपी होती हुई उरई अपने निर्धारित समय रात 10:50 बजे पहुंचकर एट, मोंठ, चिरगांव के रास्ते झांसी रात में दो बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को कुंभ मेला में जाने के लिए अधिक सुविधा मिलेगी। यात्री अपनी सुगम यात्रा कर सकेंगे।
छपरा मेल निरस्त, यात्री परेशान
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली एक साप्ताहिक ट्रेन को निरस्त किया गया है। वहीं पर दो पैसेंजर ट्रेनों की अप और डाउन फेरों में कटौती करने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। बुधवार को बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 निरस्त होने से झांसी और ग्वालियर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। दैनिक यात्रियों को कहना है कि रेलवे का निर्णय यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नहीं लिया गया। उनका कहना है कि पुराने आधार पर रेलवे ट्रेनों को इस मौसम में निरस्त और फेरों में कटौती करता है। इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने रेल प्रशासन से मांग की है कि जब तक मौसम साफ है तब तक ट्रेनों की बहाली की जाए। (संवाद)