{"_id":"6891100a3c05ac7810026916","slug":"trains-going-to-lucknow-were-stopped-and-run-incoming-trains-were-delayed-orai-news-c-224-1-bnd1005-132801-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लखनऊ जाने वाली ट्रेनें रोककर चलाईं, आने वाली देरी से आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लखनऊ जाने वाली ट्रेनें रोककर चलाईं, आने वाली देरी से आईं
विज्ञापन
उरई। लखनऊ मंडल के जैतीपुर स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के काम के अंतिम दिन सोमवार को झांसी से लखनऊ जाने कई ट्रेनों को रोककर चलाया गया। वहीं, लखनऊ की ओर से झांसी की ओर जाने वाली ट्रेनें कई घंटे देरी से आईं। इसकी वजह से यात्री परेशान रहे।
बता दें कि 29 जुलाई से चार अगस्त तक कानपुर लखनऊ रेलखंड के जैतीपुर स्टेशन पर ट्रैक की मरम्मत का काम चल रहा है। इसमें झांसी से लखनऊ व लखनऊ से झांसी जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं। काम की अंतिम दिन सोमवार को झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से उरई स्टेशन आई। फिर इसे उरई में भी रोककर चलाया गया। मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस, मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस को भी उरई समेत कालपी, पुखरायां, पामा भीमसेन जैसे स्टेशनों पर रोककर चलाया गया।
इसके अलावा लखनऊ की ओर से आने वाली बरौनी ग्वालियर छपरा मेल ढाई घंटा, गोरखपुर से यशवंतपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस ढाई घंटा, कामाख्या से इंदौर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस पौने तीन घंटा देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
मोहल्ला शांतिनगर निवासी मनीष निरंजन ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना था, इंटरसिटी झांसी से ही दो घंटा देरी से चली। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत का काम पूरा हो गया है। ट्रेनों का आवागमन सही समय से होगा।